फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनागर होंगे कुविवि के नये कुलपति

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीते तीन माह के अधिक समय के अंतराल के बाद आखिरकार कुमाऊं विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल ही गया। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक प्रो. राकेश भटनागर अब कुविवि के नए कुलपति होंगे। शनिवार को कुविवि के प्रशासनिक भवन में देहरादून राजभवन से राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी की ओर से जारी नये कुलपति की नियुक्ति आदेश फैक्स के माध्यम से पहुंच चुका है। सोमवार तक नवनियुक्त कुलपति प्रो. भटनागर के कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि कु विवि के पूर्व कुलपति प्रो. वीपीएस अरोड़ा का तीन वर्ष का कार्यकाल 12 अगस्त 2012 को समाप्त हुआ था। इसके बाद राज्यपाल की ओर से 13 अगस्त से कुमाऊं आयुक्त डा. हेमलता ढौंडियाल को कार्यवाहक कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया। बीते तीन माह के अधिक समय से विवि में कुलपति का पद रिक्त चल रहा था कुलपति के नहीं होने से विवि के कार्यों पर भी विपरीत असर पड़ रहा था। बीते दिनों नैनीताल शरदोत्सव में भाग लेने पहुंचे राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी की ओर से एक पखवाड़े के भीतर नए कुलपति की नियुक्ति का वायदा किया गया था।
इधर कुमाऊं विवि के नये कुलपति के रूप में नियुक्त प्रो. राकेश भटनागर जेएनयू दिल्ली में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी जेएनयू के डायेक्टर हैं। प्रो. भटनागर ने 1978 में नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट कानपुर से बायो केमिस्ट्री में पीएचडी की। वर्ष 1979-1982 में उन्होंने फ्रेबर्ग यूनिवर्सिटी जर्मनी में बायो केमिस्ट्री एंड मॉलीक्यूलर बायोे इंस्टीट्यूट में बतौर साइंटिस्ट अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा वह यूएसए बेथेस्डा में विजिटिंग एसोसिएट, जेएनयू के बायोटेक विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और जेएनयू बायो इनफार्मेटिक्स सेंटर के कोऑर्डिनेटर रह चुके हैं। उन्हें ऑल इंडिया बायोटेक एसोसिएशन एवं इंफोरमेंशन ऑफ बायोटेक फार हेल्थ केयर जैसे अवार्ड मिल चुके हैं। वे पिछले 20 सालों से एनथरैक्स पर रिसर्च पेपर निकाल चुके हैं। इधर कुविवि के कुलसचिव डा. एसके नेगी ने भी प्रो. भटनागर के कुमाऊं विवि के नये कुलपति के रूप में नियुक्ति के आदेश की पुष्टि की है। कुलपति की नियुक्ति पर विवि के प्राध्यापकों, कर्मियों और छात्रों समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24एनटीएल 10पी से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें