फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन ऑफ सरदार के शो में हंगामा

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रेम टाकिज में बुधवार रात नौ से 12 बजे के शो में सन ऑफ सरदार फिल्म देखने गए युवकों के दो गुटों में इंटरवल के बाद कैंटीन में विवाद हो गया। दोनों पक्षों मेें मारपीट हुई। इससे टाकिज में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची भोटिया पड़ाव पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। पुलिस ने टाकिज में शांतिभंग करने के आरोप में दोनों पक्षों का चालान किया है। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों पक्ष एसडीएम कोर्ट में पेश किए। सुनवाई के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पार्टी एक अनिल शुक्ला निवासी छतरी चौराहा पीलीभीत और राजवीर सिंह निवासी राजपुरा बुधवार रात प्रेम टाकिज में रात नौ से 12 बजे का शो में सन ऑफ सरदार देखने गए। पार्टी दो सुमित तिवारी निवासी मल्ला गोरखपुर सखावत गंज, संजय अधिकारी निवासी कैनाल रोड भी टाकिज में थे। 10:40 बजे इंटरवल होने के बाद दोनों पार्टियां भी कैंटीन में पहुंची थी। इसी दौरान कैंटीन में दोनों पार्टियों में किसी बात पर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इंटरवल के बाद जबरन हाल में घुसने पर इन लोगों में विवाद हुआ। कैंटीन में ही दोनो पार्टियों में जमकर मारपीट हुई थी। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने बताया कि दोनों पार्टियों के खिलाफ 151 और 107/116 के तहत शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें