फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपट्टा मारकर महिला की चेन लूटी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। हाथ से चेहरा ढककर आए अज्ञात उचक्के ने महिला के गले से झपट्टा मारकर सवा दो तोला सोने की चेन उड़ा ली। घटना से आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

कोटद्वार रोड की शांतिकुंज गली नंबर पांच निवासी किशनपाल सिंह की पत्नी माया देवी रविवार को दोपहर करीब तीन बजे किसी आयोजन में शामिल होने के लिए पैदल जा रही थीं। तभी अपने चेहरे को हाथ से ढकते हुए पीछे से पैदल आए युवक ने झपट्टा मारकर उनकी चेन खींच ली और खताड़ी की ओर भाग गया। जब तक महिला, मोहल्लेवासी कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी नजरों से ओझल हो चुका था। माया ने बताया कि उनकी चेन सवा दो तोले की थी। सूचना मिलते ही कोतवाल विजय सिंह चौधरी, कमलेश भट्ट, एसआई शमशेर अली ने मौका मुआयना किया। बाद में माया के पुत्र और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री नरेंद्र शर्मा, भाजपा महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा, नवीन सुनेजा, सचिन कुमार के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें