फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... मुझे ममता की छांव दे दो

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ‘मां’। ...ममता, स्नेह और दुलार का आंचल। जन्म देकर जीना सिखाने वाली एक छांव। जन्मदात्री की बदौलत ही तो ये दुनिया टिकी है, लेकिन 22 दिन की नवजात के लिए मां के कोई मायने नहीं। नौ महीने तक कोख में रखा तो उसे दर्द नहीं हुआ और पैदा होते ही वो बेदर्द बन गई। झाड़ियों में फेंककर अपनी ममता की हत्या कर गई। इस संसार में जीना था तो मौत कैसे आती। आज नन्हे शरीर में जान है, लेकिन ममता, स्नेह का आंचल देने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को बेतालघाट पुलिस जिस नवजात बच्ची को राजकीय मेडिकल कालेज लेकर आई थी, आज वो 22 दिन की हो गई है। वो मां के दूध के लिए चीखती है, लेकिन जन्म देने वाली का दूध इस कोमल जान को नसीब नहीं। अपनी मां के बजाए वो उन माताओं के दूध से पल रही है जिनका उससे कोई रिश्ता ही नहीं। उसकी आंखों में हर पल आंसू हैं। बेबस निगाहों को हर तरफ घुमाती है कि कहीं मेरी मां तो नहीं आई। मासूम को तो यह तक पता नहीं कि कोख में रखने वाली ही उसकी हत्या करने के लिए उसे झाड़ियों में फेंककर गई थी।
वो संसार से अंजान है। मां की गोद और उसका आंचल नहीं मिलने के कारण बस मेडिकल कालेज में यह गुड़िया दिन गुजार रही है। उसके करुण क्रंदन में बस एक ही शब्द झलकता है। ‘मां’। वो असहाय ममत्व की छांव को तड़प रही है। ...क्या कोई है जो इस नन्ही गुड़िया को गोद लेकर उसका जीवन संवारेगा? इधर, बच्ची के स्वस्थ होने के बाद समाजसेवी गुरविंदर चड्डा ने बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बच्ची को बाल सदन भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें