भीमताल। यहां भी लोगों ने महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। त्योहार को लेकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। बच्चों ने जमकर आतिशबाजी चलाई। लोगों ने एक-दूसरे को उपहार देकर त्योहार की खुशियां बांटी। नगर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों को विशेष रूप से विद्युत मालाओं से सजाया था। भवाली, गरमपानी, बेतालघाट, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि क्षेत्रों में भी दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई।