कालाढूंगी। घटगढ़ के पास खाई में गिरने से एक युवक जख्मी हो गया। घंटेभर तक ढूंढखोज के बाद उसे खाई से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
बाजपुर कब्रिस्तान मोहित सिंह बुधवार को नई प्लेटिना बाइक से नैनीताल गया था। उसके साथ चीनी मिल के पास रहने वाला इंजीनियर निवेश दुबे भी सवार था। वहां से लौटते समय इन युवकों ने वहां प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाते समय लिए घटगढ़ गांव के पास बाइक खड़ी की। तभी पास में ही पहाड़ी किनारे खड़े मोहित का पांव फिसलने से वह खाई में गिरकर जख्मी हो गया। अंधेरे में कालाढूंगी के एसआई राकेश राठी और मंगोली पुलिस चौकी प्रभारी बलवंत सिंह पटवाल समेत पुलिस की दमकल, रेस्क्यू टीम खाई में मोहित को खोजती रही। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद उसे खाई से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।