फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की मोमबत्तियों से रोशन होगा रुद्रपुर

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हीरानगर स्थित उप कारागार में कैदियों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियाें से रुद्रपुर शहर रोशन होगा। जेल मेें बनी मोमबत्तियाें को बेचने के लिए हल्द्वानी में कोई भी दुकानदार नहीं मिला तो रुद्रपुर के कारोबारी ने जेल की मोमबत्तियों को बेचने का जिम्मा उठाया। उप कारागार में करीब एक माह से जेल के 25 कैदी रोटरी क्लब द्वारा दान दिए गए मोम से मोमबत्तियां बना रहे थे। कैदियों ने मोमबत्ती बनाने की विशेष ट्रेनिंग ली थी। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने बताया कि मोमबत्तियां बेचने के लिए कई कारोबारियों से कहा लेकिन सभी कारोबारियों ने जेल में शुद्ध मोम से बनाई गई मोमबत्तियों को मार्केट से सस्ते में बेचने की बात कही। श्री आर्या ने बताया कि मार्केट से सस्ते में जेल की मोमबत्तियों को बेचने से मूल्य लागत भी नहीं निकलती। जेल की मोमबत्तियां स्टैंड नुमा बनी हैं। जबकि मार्केट की मोमबत्तियां स्टैंड नुमा नहीं होती। कैदियों ने तीन प्रकार में सबसे छोटी, मीडियम और सबसे बड़ी मोटी मोमबत्तियां बनाई। श्री आर्या ने बताया कि रुद्रपुर के जसवीर ने मोमबत्तियां बेचने का जिम्मा लिया है। सोमवार से जसवीर बड़ी मात्रा में मोमबत्तियां बेच चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें