फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू का बीज न मिलने से पहाड़ के काश्तकार परेशान

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। आलू उत्पादन कर परिवार का भरण पोषण करने वाले जिले के पर्वतीय क्षेत्र के काश्तकार इस बार आलू का बीज उपलब्ध न होने के कारण खासे परेशान हैं। काश्तकारों की मांग के बाद विधायक ने जिला उद्यान अधिकारी से काश्तकारों को आलू का पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले के ओखलकांडा, रामगढ़, धारी, भीमताल, कोटाबाग और बेतालघाट विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों काश्तकारों की रोजी रोटी आलू उत्पादन से चलती है। नवंबर में बोया जाने वाला आलू का बीज इस बार काश्तकारों को अभी तक नहीं मिला है। धारी क्षेत्र निवासी गोपाल सिंह व राजेंद्र सिंह बताते हैं कि पिछले वर्ष तक काश्तकार घर पर ही आलू का बीज तैयार कर लेते थे लेकिन इस बार सूखे की चपेट में आने के कारण कोई भी काश्तकार घर पर आलू का बीज तैयार नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से भी अभी तक बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके चलते काश्तकार खासे परेशान हैं। गंगा सिंह और खुशाल सिंह बताते हैं कि आलू बोने के लिए काश्तकारों ने खेत तैयार कर लिए हैं लेकिन बीज का कहीं अता पता नहीं है।
इधर धारी ब्लाक के दर्जनों काश्तकार आलू बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विधायक दान सिंह भंडारी से मिले। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। विधायक भंडारी ने जिला उद्यान अधिकारी चौधरी रतन सिंह से पिथौरागढ़, चंपावत अथवा जोशीमठ स्थित सरकारी फार्मों से बीज मंगाकर काश्तकारों को उपलब्ध कराने को कहा है। इधर डीएचओ सिंह का कहना है कि विभागीय स्तर पर आलू बीज की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें