फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 95 युवाओं को दिया जा रहा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Tue, 05 Aug 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राजकीय पॉलीटेक्निक नैनीताल में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 95 युवाओं को निशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। योजना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि प्रत्येक कोर्स की अवधि छह माह की है। इसके बाद सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रत्येक कोर्स के लिए 50 सीटें निर्धारित की हैं। कंप्यूटर कोर्स के लिए 45 आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि ब्यूटीशियन कोर्स के लिए सभी 50 सीटों पर आवेदन मिल चुके हैं। कंप्यूटर प्रशिक्षण बड़ा बाजार स्थित केंद्र में जबकि ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पॉलीटेक्निक परिसर में ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें