भीमताल (नैनीताल)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओखलढूंगा भीमताल की सुरक्षा दीवार बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे विद्यालय को खतरा बढ़ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने बताया कि विद्यालय की दीवार के टूटने से विद्यालय को खतरा बना हुआ है। गौनिया ने कहा कि दीवार गिरने की सूचना खंड शिक्षाधिकारी को दे दी गई है। विद्यालय में भी दरारें पड़ रही हैं और प्लास्टर गिर रहा है। इससे भविष्य में कभी भी खतरा हो सकता है। गौनिया ने बीईओ से विद्यालय की दीवार को सही कराने की मांग की है। बीईओ केना चौहान ने बताया कि विद्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार की रिपोर्ट मांगी गई है। खतरे की स्थिति में प्रधानाध्यापक को प्राथमिक विद्यालय के पास में स्थित जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को शिफ्ट करने के लिए भी कहा है। आपदा मद से दीवार को सही कराया जाएगा।