हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में 23 हजार लोगों से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वालों की दर काफी अच्छी है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुमाऊं में यह दर 92 प्रतिशत के पास है।
विभाग की रोजाना आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं में 21735 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है। हालांकि 323 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। जान गंवाने वाले लोगों में अधिकतर लोग पहले से अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। कुमाऊं में कोरोना पीड़ित हर 74वें मरीज की मौत हो रही है। सबसे ज्यादा मौतें नैनीताल जिले में हुई हैं। इसके बाद ऊधम सिंह नगर का नंबर है।
29 नवंबर तक कोरोना संक्रमण के मामलों का ब्योरा
जनपद कुल मरीज मौजूदा केस कुल मौतें
यूएसनगर 9783 252 103
नैनीताल 7812 452 168
अल्मोड़ा 2315 185 14
पिथौरागढ़ 2189 399 22
चंपावत 1364 169 7
बागेश्वर 1152 119 9
(आंकड़े उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार)