नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा रविवार को मंडल के 14 शहरों में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई, इनमें पंजीकृत 11271 अभ्यर्थियों में से 10687 ने परीक्षा दी, जबकि 584 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि बीएड के लिए 11 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 10445 ने परीक्षा दी। 555 अनुपस्थित रहे। एमएड के लिए आवेदन करने वाले 271 अभ्यर्थियों में से 242 ही परीक्षा में शामिल हुए। 29 अनुपस्थित रहे। बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए 20 परीक्षा केंद्रों में से तीन पर एमएड की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें डीएसबी परिसर नैनीताल में 12, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में 42, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में 188 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रो. पंत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की उत्तरमाला जल्द ही विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा में 584 अभ्यर्थी अनुपस्थित
मंडल के 20 केंद्रों में हुई कुमाऊं विवि बीएड, एमएड प्रवेश परीक्षा
बीएड प्रवेेश परीक्षा में केंद्रवार उपस्थिति
हल्द्वानी - 2493, काशीपुर - 1636,
पिथौरागढ़ - 1098, खटीमा - 861,
रुद्रपुर - 851, अल्मोड़ा - 808,
बागेश्वर - 567, रामनगर - 490,
किच्छा - 390, नैनीताल - 338,
लोहाघाट - 338, बेड़ीनाग - 267,
रानीखेत - 180, द्वाराहाट - 128,