फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामावलियों के लिए अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
voter list
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण कार्य के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। 23 अप्रैल से संगणकों द्वारा घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण के बाद 18 साल पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। पंचस्थानी सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएस कार्की ने बताया कि पंचायत चुनाव नामावलियों की पुनरीक्षण प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इसमें धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, बेतालघाट, कोटाबाग, रामनगर, भीमताल के लिए एडीएम (प्रशासन) को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी, कोश्याकुटौली एवं धारी के एसडीएम को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नामावलियों का 12 जुलाई को अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामावलियों के लिए अधिकारी नियुक्त
23 अप्रैल से नए मतदाताओं के बनाए जाएंगे पहचान पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें