केएमवीएन को घाटे से उबारा जाएगा : जोशी
रामनगर (नैनीताल)। केएमवीएन का अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी शुक्रवार को पहली बार यहां टीआरसी में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान हुई प्रेसवार्ता में जोशी ने कहा कि यूपी के कार्यकाल में फायदे में रहे केएमवीएन को घाटे से उबारा जाएगा। कर्मचारियों के एकीकरण पर कोई कठिनाई नहीं होगी। कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान नगराध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री राकेश नैनवाल, नगर महामंत्री मनोज रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मेहरा, गणेश रावत, अशोक गुप्ता, रुचि शर्मा, भावना भट्ट, पूरन नैनवाल, राहुल रावत, सुमित, यामीन सलमानी, भूपेंद्र खाती, नवीन करगेती, आशा करगेती, नीमा नैनवाल, नरेंद्र चौहान, हरीश बेलवाल आदि थे।
केएमवीएन अध्यक्ष जोशी का कालाढूंगी में भी हुआ स्वागत
कालाढूंगी में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, प्रदेश महामंत्री दीपाली कन्याल, दीवान सिंह बिष्ट, तारा पांडे, लक्ष्मण सिंह देउपा, रवि कन्याल, खीम सिंह दानू, विपिन पांडे, जसविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, भूपेंद्र मनराल, कैलाश बुढलाकोटी, पुष्कर सिंह बोरा, गोपाल बुढलाकोटी, कुंदन सिंह जंतवाल, विनोद बुढलाकोटी, प्रकाश भट्ट, राजू जलाल, जगदीश राणा, जानकी भट्ट, रेखा गुप्ता आदि ने जोशी का स्वागत किया।