हल्द्वानी। 24 से 29 दिसंबर तक पिथौरागढ़ में होने वाली सेना भर्ती में शामिल होने के लिए परेशान सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राहत मिली है। विश्वविद्यालय सेना भर्ती की वजह से छूटे प्रश्नपत्रों की परीक्षा बाद में कराएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
एमबीपीजी कॉलेज में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के विद्यार्थी भी पढ़ते हैं। उनकी इस समय सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में सेना भर्ती 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक पिथौरागढ़ में शुरू हो रही है। सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित दर्जनों विद्यार्थी सेना भर्ती में शामिल होना चाहते हैं लेकिन इन दिनों में उनकी परीक्षाएं भी हैं लिहाजा परीक्षाएं छूटने पर दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं। इस समस्या को कुमाऊं विश्वविद्यालय ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
सेना भर्ती में शामिल विद्यार्थियों
को कुविवि देगा परीक्षा का मौका
पिथौरागढ़ में 24 से शुरू हो रही है सेना भर्ती
यह करना होगा
विद्यार्थी सेना भर्ती पंजीकरण और परीक्षा के प्रवेशपत्र की छाया प्रति लगाकर अपने कॉलेज में प्रार्थनापत्र जमा कर सकेंगे।