काशीपुर। मिठाइयों में मिलावट ही नहीं बनाते समय लापरवाही की भी शिकायतें मिल रही है। मोहल्ला गंज निवासी मो. मोहसिन ने बताया कि उसने चीमा चौराहा स्थित एक मिष्ठान भंडार से सोन पापड़ी खरीदी।
घर जाकर एक पीस खाने लगा तो उसके अंदर लोहे की कील निकली। दुकानदार से शिकायत करने पर उसने बताया कि यह मिठाई बिजनौर के एक व्यापारी से खरीदी गई थी।