फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज में 50 क्लासरूमों में चेकिंग, दो प्रेमी युगल पकड़े

विज्ञापन
love
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर 50 से अधिक क्लासरूमों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो प्रेमी युगल पकडे़ गए। एक बाहरी युवक को अभद्रता करने पर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बिना आईकार्ड के 100 से अधिक विद्यार्थियों को कॉलेज से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज को बाहरी तत्वों द्वारा अय्याशी का अड्डा बनाने की खबर अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद से कॉलेज प्रशासन में खलबली मची है। चीफ प्राक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार के नेतृत्व में प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से मध्य गेट पर आईकार्ड की चेकिंग की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे और उप चीफ प्राक्टर डॉ. शांति नयाल के नेतृत्व में टीम ने कला संकाय की दूसरी मंजिल के एक क्लासरूम में एक छात्रा के साथ बाहरी युवक पकड़ा। हालांकि माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया। विज्ञान संकाय के एक क्लासरूम में खुद को बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा बताने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ बैठी पाई गई। शिक्षकों की टीम दोनों को पकड़ कर प्राचार्य कक्ष में ले आई।

मैडम मेरी इस युवक से सगाई हो चुकी है
एमबी कालेज में बाहरी युवक के साथ क्लासरूम में पकड़ी गई बनभूलपुरा की छात्रा ने प्राचार्य से कहा कि मैडम मेरी इस युवक के साथ सगाई हो चुकी है। प्राचार्य कक्ष में पूछताछ के दौरान छात्रा बार-बार यही कह रही थी मैडम मेरे घर वालों को मत बुलाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें