रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। तमाम अंचलों के लोकगीतों और नृत्यों के माध्यम से छात्र छात्राओं ने समां बांधा। अंग्रेजी नाटक, फ्यूजन डांस सहित तमाम कार्यक्रमों पर जमकर वाह वाही लूटी। मुख्य अतिथि एसएसबी सीमांत मुख्यालय के डीआईजी एमएम कांडपाल ने छात्रों के शारीरिक कौशल और कार्यक्रमों की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
इस मौके पर छात्रों आर्केष्ट्रा, गणेश वंदना, पोइम एनएक्टमेंट, हरियाणवी डांस आदि कार्यक्रमों पर जमकर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य आसिम अली ने वार्षिक आख्या पेश की तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। अतिथियों ने विद्यालय में वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य आसिम अली, सुबुही अली, उप प्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ, छात्र सौरभ शुक्ला, नेल्सन गुरंग, हर्ष वीर सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अशोक हाल ग्रुप की उपाध्यक्ष शरत प्रिया पट जोशी, प्रधानाचार्य पिंदर जीत सिंह चीमा, अशोक हाल के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल मणि प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।