फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच से नहीं दिया जा रहा निशुल्क खून

विज्ञापन
blood
विज्ञापन
हल्द्वानी। जरूरतमंदों को निशुल्क खून दिए जाने के आदेश की सुशीला तिवारी अस्पताल में न फरमानी हो रही है। जबकि सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में जरूरतमंदों को निशुल्क खून दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जून में सरकार ने आदेश जारी किया था कि अब जरूरतमंदों को निशुल्क खून दिया जाएगा। किसी से भी कोई धनराशि नहीं ली जाएगी। आदेश जारी होने के बाद बेस अस्पताल से 19 जून से 31 अगस्त तक 360 यूनिट खून जरूतमंद लोगों को दिया गया। सूत्रों की माने तो बेस अस्पताल से जरूरतमंदों को निशुल्क खून मिलने के कारण एसटीएच के ब्लड बैंक से मरीजों को बेस ंभेज दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें कोई फार्म भी नहीं दिया जा रहा है। जिन मरीजों के तीमारदारों को फार्म दिए जा रहे हैं उन पर मोहर नहीं लगाई जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि आदेश स्वास्थ्य विभाग के लिए हुआ था। चिकित्सा-शिक्षा विभाग पर आदेश लागू नहीं होता है। आदेश होने के बाद शासन से दिशा निर्देश मांगे गए थे मगर शासन से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


जून में राज्य सरकार ने सभी को निशुल्क खून देने का आदेश जारी किया था
बेस अस्पताल में 19 जून से 31 अगस्त तक 360 यूनिट खून जरूरतमंदों को निशुल्क दिया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें