हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने 24 सीसीटीवी और लगाने का फैसला किया है। ये कैमरे छात्रसंघ चुनाव के लिए बनाए जाने पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे।
छात्रसंघ निर्वाचन को लेकर सोमवार को प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्राचार्य ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों को नियमों की जानकारी देने के साथ ही पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने की बात कही। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी पंत ने नामांकन प्रक्रिया, मतगणना के बारे में बताया। बैठक मेें निर्वाचन समिति के सदस्य डॉ. एमएस मनोला, डॉ. नवीन भगत, डॉ. सीएस जोशी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार, डॉ. बीआर पंत, डॉ. हेमंत कुुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. एपी सिंह आदि थे। सोमवार को छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी छात्र-छात्राओं की फीस जमा की गई। आई कार्ड बनाए गए।
कालेज परिसर में 24 कैमरे और लगाने का निर्णय
चुनाव समितियों का गठन, प्राचार्य ने बैठक में दी चुनाव की जानकारी
सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाली पर्यवेक्षक की कमान
हल्द्वानी। एमबी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए डीएम द्वारा पर्यवेक्षक के पद पर नामित सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्यक्ष ने सोमवार को कमान संभाल ली। उन्होंने महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी पंत के साथ बैठक कर चुनाव की जानकारी ली। शासन ने छात्रसंघ चुनाव में पर्यवेक्षक को कहीं भी गड़बड़ी पाए जाने पर चुनाव तक निरस्त करने का अधिकार दिया है। पर्यवेक्षक पद का कार्य सिटी मजिस्ट्रेट आठ सितंबर तक देखेंगे।