फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी थमे रहे ट्रकों के पहिये

विज्ञापन
अमरोहा मंडी समिति में खड़े ट्रक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रकों की बेमियादी हड़ताल शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। हजारों ट्रकों के पहिये थमने से पर्वतीय जिलों में रोजमर्रा की वस्तुएं, राशन, फल-सब्जी की किल्लत हो सकती है। दो दिन में हड़ताल से 160 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में सन्नाटा पसरा हुआ है। माल (गार्डर, सरिया, सीमेंट, बिस्किट के डिब्बों)से भरे और खाली सैकड़ों ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हुए हैं। बड़े छोटे वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद है। स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत की दुकानें भी खाली पड़ी हैं। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में हड़ताल का सबसे असर दिखाई दे रहा है। नैनीताल के 18 हजार और कुमाऊं के 40 हजार ट्रक खड़े हैं। हल्द्वानी कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी है। यहां से पर्वतीय जिलों में राशन, सब्जी, फल, कपड़े, रोजमर्रा की वस्तुएं की किल्लत बढ़ने का आसार है। वहीं हड़ताल के पर्वतीय जिलों में सब्जी आदि के दाम बढ़ने की सूचनाएं हैं।

दूसरे दिन भी जाम रहे ट्रकों के पहिये, ट्रांसपोर्ट नगर में पसरा सन्नाटा
18 हजार ट्रक नैनीताल के और 40 हजार ट्रक कुमाऊं के खड़े हैं सड़कों पर

ये हैं ट्रांसपोर्टरों की मांगें
टोल टैक्स का खात्मा, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में हर साल मनमाने ढंग से हो रही वृद्धि पर रोक, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, वाहनों से सरिया, पाइप बाहर निकलने की रोक होने पर वैकल्पिक इंतजाम, स्थानीय वाहनों से पर्वतीय जिलों में जाने पर लिया जाने शुल्क हो समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर शासन से वार्ता की जा रही है। फिलहाल हड़ताल खोलने का कोई आदेश नहीं आया है। बेमियादी हड़ताल जारी है।
- राजकुमार नेगी, अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी है। हड़ताल से दिहाड़ी मजदूरी करने वालों को खासा नुकसान है। माल की आमद ठप होने से समस्या विकट हो सकती है।
- प्रदीप सब्बरवाल, ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें