हल्द्वानी। पर्यटक सीजन में परिवहन विभाग की नाकाम व्यवस्थाएं पर्यटकों के लिए नासूर बन रही हैं। सर्वर ठप होने के कारण वॉल्वो से आने वाले यात्रियों को आज फजीहत झेलनी पड़ी।
आनंद विहार से हल्द्वानी के लिए सुबह तीन बसें आती है। सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे के बीच तीन बसें चलती हैं। रविवार को यात्रियों ने वाल्वो बस में अपना टिकट कराया था मगर चार्ट नहीं निकला। चार्ट न निकलने के कारण परिचालकों को सीटों का विवरण नहीं पता था और न ही टिकट नंबर का पता था। खास बात यह रही कि यात्रियों ने वॉल्वो का टिकट बुक कराया था और नंबर किसी और बस का था। यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी और घंटों की फजीहत के बाद परिचालक उन्हें वॉल्वो बस में लेकर आए। सर्वर खराब होने के कारण परिचालकों का ड्यूटी चार्ट भी नहीं निकल पा रहा है साथ ही परिचालक बस को गंतव्य तक लेकर पहुंचने के बाद कैश भी नहीं जमा कर पा रहे हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि सर्वर अकसर ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन से बात करने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
आनंद विहार से हल्द्वानी आने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी फजीहत
आनंद विहार से सुबह तीन बसें आती है हल्द्वानी को
दिल्ली के लिए एक वॉल्वो और बढ़ी
हल्द्वानी। हल्द्वानी से दिल्ली जाने के लिए एक वॉल्वो बस और बढ़ा दी गई है। अभी तक हल्द्वानी से दिल्ली के लिए तीन वॉल्वो जाती थीं। पर्यटन सीजन के चलते ऑनलाइन गाड़ियां फुल है। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली की गाड़ियों में है। दिल्ली के लिए दो वॉल्वो चल रही थी। इसके बाद एक वॉल्वो बढ़ा दी गई। यात्रियों की संख्या को देखते हुए तीन वॉल्वो तो ऑनलाइन चल रही हैं जबकि एक ऑफलाइन चलाई जा रही है।