फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के विकास कार्यों में रोड़ा बनी केंद्र की मोदी सरकार : राय

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में श्रम मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को दिल्ली के विकास में रोड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। यह भी आरोप लगाया कि उत्तराखंड और यूपी सरकार मोदी के इशारों पर चल रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में विकास कार्यों को कराने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी अच्छे दिन की बात करते थे, लेकिन महंगाई से लोगों की कमर टूट गई है। भाजपा को इसका खामियाजा आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। संगठन को मजबूत कर आगामी चुनावों में रणनीति बनाकर पार्टी मैदान में उतरेगी। दिल्ली में दोबारा सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का साथ लेने के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि चुनाव के समय परिस्थितियों को देखने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर पवन पांडे, संदीप भटनागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें