फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा यूएसएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल के छात्र संगठन (यूएसएफ) की यहां हुई बैठक में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर हर संभव संघर्ष करने पर सहमति बनी। द्वाराहाट महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की रणनीति भी तय की गई। सदस्यता अभियान के तहत कई युवाओं ने यूएसएफ की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन

युवा उक्रांद नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि द्वाराहाट पीजी कालेज तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। इन समस्याओं को लेकर अब यूएसएफ आगे आकर संघर्ष करेगा। बैठक में संगठन की सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प जताया गया। कहा कि उक्रांद और यूएसएफ की नीतियों से युवाओं को रूबरू कराया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नीरज मेहरा, गणेश बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, भुवनेश बिष्ट, कैलाश चंद्र, गिरीश चंद्र, पवन सिंह आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की नगर और जिला कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा हुई। तय हुआ कि महाविद्यालय के चुनाव में संगठन भागीदारी करेगा। बैठक में अध्यक्ष लक्की चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश, गणेश आर्या, अरविंद नेगी, चंदन बजेठा, समीर अहमद, गौरव भट्ट, रोहित कैकसी, ललित आर्या आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें