फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर महाप्रबंधक रेलवे ने काठगोदाम स्टेशन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे के अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा ने लालकुआं और काठगोदाम रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर महाप्रबंधक ने सुबह लालकुआं जंक्शन में रनिंग रूम में चालकों के लिए बिस्तरों, शौचालयों की साफ-सफाई आदि देखी। इसके बाद वह डीजल लॉबी पहुंचे। कुशीनगर में हुए हादसों पर चिंता जताते हुए चालकों से रेलवे के सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा ताकि मानव रहित क्रासिंग में हादसों पर लगाम कसी जा सके। फिर जंक्शन में रिले रूम, पिट लाइन, स्टेशन मास्टर कक्ष, स्टेशन में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं, प्लेटफार्म पर साफ सफाई आदि का जायजा लिया। बाद में अधिकारियों का अमला काठगोदाम स्टेशन पहुंचा। यहां भी वर्मा सबसे पहले रनिंग रूम पहुंचे। चालकों के बिस्तर, पीने का पानी, शौचालय आदि में स्वच्छता का जायजा लिया। फिर उन्होंने स्टेशन की लांड्री का औचक निरीक्षण किया। बाद में डीजल लॉबी, स्टेशन में साफ सफाई देखी। उन्होंने कहा कि यात्री को हर सुविधा का लाभ मिलना चाहिए तभी सुगम और सुखद यात्रा पूरी होगी। इस दौरान एडीआरएम एके अग्रवाल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. हरीश, मुख्य यातायात निरीक्षक मोहन राम आर्य, पीएस वोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें