फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिब्यांग रिटायर्ड सैनिक को मिला 18 साल का एरियर

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिव्यांग फौजी का पेंशन एक साल बढ़ाने की जगह बैंक ने आजीवन के लिए पैसा देना बंद कर दिया। शिकायत मिलने पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने दिल्ली से लेकर हल्द्वानी तक के अधिकारियों को पत्र भेजकर आदेश कराया। एक साल की भागदौड़ के बाद रिटायर्ड दिव्यांग फौजी को 18 साल का एरियर जोड़कर मिल सका।
विज्ञापन

ग्राम हरिकिशनपुर निवासी रमेश चंद्र चंदोला ने बताया कि उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंट में 13 साल की सेवा की। सिक्किम में बर्फीले स्थान पर ड्यूटी के दौरान कमर में परेशानी हुई। सेना ने सेवानिवृत्त होने के साथ ही उनको दिव्यांग घोषित कर दिया। मेडिकल बोर्ड ने भी दो साल के अंतराल में दिव्यांग घोषित करते हुए पेंशन बरकरार रखी। 2001 में पेंशन की अवधि दो वर्ष बढ़ाया जाना था लेकिन विभाग ने उनकी दिव्यांग पेंशन आजीवन के लिए बंद कर दिया। इस मामले में उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा चोरगलिया के अधिकारियों से पूछताछ की लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर बीएस रौतेला ने पिछले साल पूर्व सैनिकों की समस्या जानने के लिए चोरगलिया में बैठक की। तभी उन्होंने अपने अभिलेखों को दिखाया। जांच के बाद जिला सैनिक अधिकारी ने गड़बड़ी पकड़ ली। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद दिल्ली स्थित सीपीपीसी से पत्राचार किया। सूचना अधिकार के तहत कई पत्र भेजे गए। सालभर की कागजी कार्यवाही के बाद पूरा पेंशन का आदेश मिला। अब बैंक से वर्ष 2001 से लेकर अब तक का एरियर खाते में मिला है। इस मदद से उनके परिवार को काफी राहत मिली है, क्योंकि वह शारीरिक रूप से काम करने में भी अक्षम हैं।
विज्ञापन


दो साल बढ़ाने की जगह आजीवन पेंशन बंद कर दी थी
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने एक साल तक प्रयास किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें