फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौजाजाली दक्षिण के हटने की संभावना बड़ी

विज्ञापन
नगर निगम का नक्शा बदलेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की सीमा विस्तार से गौजाजाली दक्षिण हटाया जा सकता है। स्थलीय निरीक्षण में यह गांव नगर निगम में शामिल करने के मानकों में खरा नहीं उतरा है।
विज्ञापन

नगर निगम में गांवों को शामिल करने को बनी कमेटी ने शनिवार को गौजाजाली दक्षिण, मानपुर पश्चिम, छड़ायल सुयाल, छड़ायल नयाबाद गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों से भी बात की। सूत्रों की मानें तो ये गांव नगर निगम की सीमा में शामिल होने के किसी मानक को पूरा नहीं कर रहा है। टीम के सभी सदस्य इस गांव को निगम की सीमा से हटाने के पक्ष में भी बताए जा रहे हैं। स्थलीय निरीक्षण में नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, एसडीएम एपी वाजपेई, जिला कृषि अधिकारी धनपत राय आदि मौजूद रहे।

गांव की भौगलिक स्थिति
तीनपानी बाइपास से गोरापड़ाव तक इस गांव की सीमा लगती है। तीनपानी सड़क से यह गांव पूरी तरह शहर से कट जाता है। इस गांव को जाने का रास्ता भी गोरापड़ाव से जाता है। इस गांव में एक स्टोन क्रशर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मानक -
- गांव में 75 प्रतिशत या इससे अधिक जनसंख्या कृषि से भिन्न व्यवसाय में लगी हो
- जनसंख्या घनत्व 250 व्यक्ति प्रति किलोमीटर हो
- गांव राजस्व आय अर्जित करने की स्थिति में हो
- शामिल किए जाने वाले गांव का आर्थिक महत्व हो
- शामिल किए जाने वाले क्षेत्र में शहरी गुण विद्यमान हो

ये हैं गौजाजाली दक्षिण की तस्वीर
- गांव में सिर्फ 35 परिवार हैं।
- गांव में 75 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या खेती में लगी है।
- गांव का जनसंख्या घनत्व भी कम है।
- गांव में शहरी गुण विद्यमान नहीं हैं।
- आय अर्जित करने का एक मात्र साधन स्टोन क्रशर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें