फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी सर्विस के जरिए पहाड़ की सैर करना होगा आसान

विज्ञापन
बोइंग प्लेन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं की हसीन वादियों को हवाई मार्ग से देखने का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वह भी कम बजट में। लोग हेलीकाप्टर से सिर्फ1500 से 2000 रुपये में हवाई सेवा का आनंद उठा सकेंगे। छह महीने में पंतनगर एयरपोर्ट से छह जगह फेरी सर्विस शुरू हो जाएगी। दिल्ली की हैरिटेज एविएशन कंपनी इस सेवा को संचालित करेगी। इसके लिए प्राथमिक सर्वे पूरा होकर भारतीय उड्डयन मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट से छह माह के अंदर हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चिन्यालीसौर और गोचर को हेलीकाप्टर सुविधा शुरू हो जाएगी। यहां से हेलीकाप्टर कुमाऊं में घूमने वाले पर्यटकों को लेकर जाएंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसका सर्वे पूरा कर रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है। जल्द ही हेलीपैड को हेलीपोर्ट में बदला जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यहां से हेलीकाप्टर चलाने के लिए दिल्ली की हैरिटेज एविएशन कंपनी से करार भी कर लिया है।

यहां बनेंगे हेलीपोर्ट
हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चिन्यालीसौर और गोचर के हेलीपैड को हेलीपोर्ट में बदला जाएगा। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट में मिलने वाली सभी सुविधाएं मिलेंगी। इन हेलीपैड में संचार से लेकर सभी जरूरी उपकरण भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


छह जगह हेलीकाप्टर फेरी सर्विस शुरू करने की योजना है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश के बाद इनका सर्वे कर रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी गई है। छह जगहों हेलीपैड को हेलीपोर्ट में बदला जाएगा। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- एसके सिंह डायरेक्टर, पंतनगर एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें