हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अल्मोड़ा नर्सिंग कालेज की 40, हल्द्वानी की 50 और पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज के 30 छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य ललिता बिष्ट और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसआर सक्सेना ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान एमएस डॉ. अरुण जोशी, जीबी मोलटी मैथ्यू, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, रूपाली वर्मा, मनीश जगरिया, रेखा त्रिपाठी, आलोक उप्रेती, फईम खान, अनीता अधिकारी आदि थे।