फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम दर्ज न होने से गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ग्रामसभा जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल करने के बाद गांव के एक हिस्से में रह रहे ग्रामीणों का नाम नगर निगम की मतदाता सूची में शामिल न किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने नगर निगम के आयुक्त व एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कालाढूंगी विकास मंच के संयोजक महेश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचने ग्रामीणों ने कहा कि जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल करने के बाद ग्रामसभा का अस्तित्व खत्म हो गया है। पूर्व सीमा में रह रहे सैकड़ों लोग अब जीतपुर नेगी ग्रामसभा के वाशिंदे नहीं रहे हैं। ऐसे में भविष्य में वह मताधिकार समेत सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। ग्रामीणों ने जीतपुर नेगी गांव के साथ पूर्व सीमा में रह रहे ग्रामीणों को भी नगर निगम में शामिल करने और उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मोहन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सावित्री बर्थवाल, रितेश, प्रदीप नेगी, पंकज कुंजवाल, मनीष, कुंवरपाल सिंह दिवाकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें