फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव फर्जीवाड़े के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विद्यार्थियों और छात्रनेताओं ने प्राचार्य को कार्रवाई के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

सूचना अधिकार अधिनियम के तहत छात्रसंघ के सचिव प्रत्याशी पीयूष जोशी ने कॉलेज प्रशासन से सूचना मांगी थी। इसमें मिली सूचनाओं से चुनाव में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। मामले में बुधवार को कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के प्रतिनिधियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और फर्जीवाड़े के खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर सामूहिक इस्तीफा देने के साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में भुवन पांडे, कोमल कांडपाल, विनीता जोशी, धीरज जोशी, हिमांशु अधिकारी आदि शामिल रहे। वहीं, पीयूष ने बताया कि उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा, उच्च शिक्षा निदेशक और डीएम सहित कई अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है और कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें