फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्टोन क्रशर परिसरों में पकड़ा 26 हजार घनमीटर अवैध खनन

विज्ञापन
तीन स्टोन क्रशर परिसरों में पकड़ा 26 हजार घनमीटर अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी/लालकुआं/हल्दूचौड़। स्टोन क्रशरों के खुद के परिसर में मनमाने ढंग से गड्ढा खोद कर किए अवैध खनन पर खान और प्रशासन के अफसरों की नींद टूटी है। संयुक्त टीम ने शनिवार को तीन स्टोन क्रशरों पर छापामारी कर 26 हजार घनमीटर अवैध खनन पकड़ा। तीनों पर दो करोड़ छह लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी और उप निदेशक खान राजपाल लेघा की संयुक्त टीम बरेली रोड स्थित बाला जी स्टोन क्रशर पहुंची। यहां जेसीबी से गड्ढा खोद कर 3,000 घनमीटर अवैध खनन किया गया था। टीम ने यहां 25 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। फिर टीम सीधे सुभाष स्टोन क्रशर पहुंची। वहां भी परिसर में बिना अनुमति के गड्ढा खोद कर 18,576 घनमीटर अवैध खनन किया था। टीम ने एक करोड़ 45 लाख का जुर्माना लगाया। पाल स्टोन क्रशर के परिसर में भी 4,480 घनमीटर उप खनिज की अवैध खुदाई मिली। पाल क्रशर पर 36 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीन क्रशर पर हुई कार्रवाई से अन्य स्टोन क्रशर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का दावा है कि अन्य स्टोन क्रशरों पर भी भंडारण और अवैध खुदान की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें