फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले के 90 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क नोटबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में एनसीआरटी की निशुल्क पुस्तकें वितरित करने के साथ शिक्षा विभाग कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक विद्यार्थियों को निशुल्क नोटबुक भी उपलब्ध कराएगा। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने करीब 90 हजार विद्यार्थियों के लिए चार लाख नोटबुकों का ऑर्डर दे दिया है। विभाग को 20 अप्रैल तक नोटबुक उपलब्ध हो जाएंगी। सीईओ ने बताया कि निशुल्क एनसीईआरटी की पुस्तकें बांटने के साथ नोटबुक भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नोटबुक कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को ही उपलब्ध कराई जाएंगी। 20 अप्रैल तक नोटबुक उपलब्ध होते ही विद्यार्थियों को वितरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें