रामनगर। पीएनजी पीजी महाविद्यालय में रविवार को गुरु दिवस व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वीएन खाली ने कहा कि भारतीय दर्शन भारतीय ज्ञान परंपरा की आत्मा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सभी भाषाओं की जननी संस्कृत विविध ज्ञान-विज्ञान से समन्वित अमूल्य निधि है। इस दौरान प्रो. विनय विद्यालंकार, प्रो. जया तिवारी, प्रो. गीता शुक्ला, प्रो. गिरीश पंत, प्रो. एसएस मौर्य, प्रो. पुनीता कुशवाहा, डॉ. सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।