फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में क्वारंटीन किए गए 86 लोगों को भेजा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज बसों से रविवार को लोगों को उनके घर भेजा गया। इनमें उत्तराखंड के कई जिलों के लोग थे। कुछ लोग बाहरी राज्यों के भी थे।
विज्ञापन

एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में प्रशासन ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को घर भेजने के लिए तीन बसों को रवाना किया। दिन में 2 बजे पहली बस चली जिसमें 28 लोग थे। इस बस में हरिद्वार, टिहरी, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी जाने वाले लोग थे। तीन लोग जम्मू कश्मीर के निवासी थे जिन्हें हरिद्वार तक छोड़ दिया जाएगा।
दूसरी बस से 30 लोगों को बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल भेजा गया। बाद में तीसरी बस से 28 लोगों को चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए रवाना किया गया। इनमें स्टेडियम हल्द्वानी, आम्रपाली, एमबी इंटर कॉलेज शेल्टर होम में रोके गए लोग भी थे। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक धूप में खड़े रहे रोजेदार
हल्द्वानी। हरिद्वार के लिए भेजी गई बस में 10 लोग जमात से जुड़े थे। वे शाहजहांपुर में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। रविवार को सभी ने रोजा रखा था। कागजी कार्यवाही के दौरान ये लोग काफी देर तक धूप में खड़े रहे। वहीं लोगों को घर छोड़ने के लिए गौलापार में रोडवेज की बसों को खड़ा किया गया था। इनमें 12 चालक और परिचालक तैनात थे। जानकारी के अनुसार इन्हें दोपहर तक भोजन नहीं मिला था।
35 हजार लोगों के लौटने की संभावना
हल्द्वानी। सूत्रों के अनुसार बाहरी राज्यों में फंसे 35 हजार लोगों की आने की संभावना है। यह क्रम कई दिनों तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें