हल्द्वानी। एसडीएम लालकुआं ऋचा सिंह समेत शुक्रवार को 86 कोविड पॉजिटिव आए हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि एसडीएम सिंह के संपर्क में आए लोगों के सैंपल शनिवार (आज) को लिए जाएंगे।
बता दें कि एसीएमओ डॉ. पंत भी बृहस्पतिवार से खांसी और जुकाम से पीड़ित थी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी। शुक्रवार को उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई और निगेटिव आई। बताया कि जिले में शुक्रवार को 1294 सैंपल लिए गए। दूसरी ओर बेस अस्पताल और एसटीएच की सीटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। एसटीएच में 24 कैमरे लग चुके हैं और 41 सीसीटीवी कैमरे और लगने हैं। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि सी वार्ड में शौचालय आदि की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।