फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शासन से सड़क निर्माण के लिए 84 लाख स्वीकृत

Thu, 19 Nov 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटना से वारी गांव तक सड़क बनने की उम्मीद जगी है। शासन से सड़क निर्माण के लिए 84 लाख की राशि स्वीकृत हो गई है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि ग्रामीणों और किसानों को मुख्य मार्ग तक सामान व नकदी फसलें घोड़े-खच्चरों पर रखकर लाना पड़ता है। मंत्री ने कहा कि मोटर मार्ग के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति कराने के साथ ही राज्य योजना के तहत विभाग के माध्यम से डीपीआर तैयार कर शासन भेजी। शासन से सड़क निर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें