फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम यूनिट, बड़ा कनेक्शन: कुमाऊं में 8248 उपभोक्ता ऊर्जा निगम के रडार पर, अब घरों का वास्तविक लोड जांचेगी टीम

Wed, 18 Nov 2026 11:27 AM IST
Heera नवनीत सिंह बिष्ट

सार

कुमाऊं में 8248 उपभोक्ताओं की बिजली खपत 50 यूनिट से कम मिली। सबसे ज्यादा 2666 हल्द्वानी ग्रामीण में। यूपीसीएल अब इनके घरों का वास्तविक लोड जांचेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कुमाऊं में बागेश्वर से जसपुर तक घरेलू श्रेणी के 8248 बिजली उपभोक्ताओं का एक महीने का खर्च 50 यूनिट से कम है। इनमें सबसे अधिक हल्द्वानी ग्रामीण डिविजन के 2666 उपभोक्ता शामिल हैं। यूपीसीएल के अधिकारियों की ओर से चार महीने तक की गई गोपनीय जांच में यह बात सामने आई है। 11 डिविजनों के दो किलोवाट से लेकर 75 किलोवाट तक कनेक्शन वाले ऐसे उपभोक्ता ऊर्जा निगम के रडार पर है। निगम की टीमों ने सूची के आधार पर घरों का वास्तविक विद्युत भार जांचने की तैयारी शुरू कर दी है।

यूपीसीएल के कुमाऊं जोन में हल्द्वानी, काशीपुर और रानीखेत सर्किल हैं, इनके पहाड़ से लेकर मैदान तक के डिविजनों में करीब 7.50 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं पर हर दिन औसतन आठ से 10 एमयू का खर्च है। दो महीने पहले बिजली लाइनलॉस का पिछले एक साल का रिकार्ड निकाला गया था। इसमें 15 से 17 फीसदी तक लाइनलॉस मिला। इसी के बाद यूपीसीएल ने कुमाऊं भर में लोड के अनुसार बिजली कम खर्च करने वालों की जांच कराई।

लाइन लॉस होगा कम

विज्ञापन

यूपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार पिछले एक साल में हल्द्वानी टाउन में सबसे अधिक बिजली लाइनलॉस सामने आया है। बिजली लाइनों में फॉल्ट, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर जैसी 7 फीसदी कमियां भी लाइन लॉस में शामिल हैं। कम उपभोग वाले कनेक्शनों में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद लाइन लॉस का प्रतिशत घटने की उम्मीद है।
 

तीनों सर्किल के एसई और अधिशासी अभियंताओं को कम उपभोग वाले घरों की जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इसमें निगम के कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच को कहा गया है। -शेखर त्रिपाठी, मुख्य अभियंता, यूपीसीएल कुमाऊं जोन

कहां कितने चिह्नित हुए-

 

डिविजन             कम उपभोग वाले उपभोक्ता

 

हल्द्वानी ग्रामीण       2666

काशीपुर             1296

नैनीताल             1216

बाजपुर               830

रामनगर             795

हल्द्वानी टाउन     580

जसपुर             394

रानीखेत             165

बागेश्वर             141

अल्मोड़ा           127

भिकियासैंण      38

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें