हल्द्वानी। जलसंस्थान ने वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन तक 25 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूल कर लक्ष्य के सापेक्ष 96.74 प्रतिशत बकाया वसूली कर ली है। अभी दो दिन के भीतर और वसूली की उम्मीद है। विभाग ने रविवार को 4.56 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली करने पर काटे गए 15 कनेक्शन भी जोड़े गए। जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन तक 25.84 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 24.45 करोड़ रुपये वसूले गए थे। 55 लाख रुपये की आय बैंक के ब्याज से हुई। इस तरह विभाग ने कुल 25 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। इसी तरह ऊर्जा निगम के ग्रामीण खंड ने वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन गैर सरकारी करीब 16 करोड़, टाउन डिवीजन ने गैर सरकारी करीब 12 करोड़ रुपये का बकाया वसूला। ऊर्जा निगम के ग्रामीण खंड के ईई अमित आनंद और शहरी खंड के ईई डीके जोशी ने बताया कि विभाग के दोनों डिवीजनों ने करीब 95 प्रतिशत लक्ष्य की वसूली कर ली है। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि विभिन्न कंपनियों के साढ़े चार से पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
वित्तीय वर्ष में जलसंस्थान ने वसूले 25 करोड़
लक्ष्य से 84 लाख रुपये कम हुई वसूली, ऊर्जा निगम ने वसूले 28 करोड़
4.56 लाख रुपया बकाया जमा करने पर जोड़े गए 15 कनेक्शन