8बागेश्वर। सोमवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने बताया विज्ञान की परीक्षा के लिए कुल 4692 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इस परीक्षा में 4609 परीक्षार्थी शामिल हुए। उड़नदस्तों ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रों से किसी भी परीक्षार्थी के अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने की सूचना नहीं हैं।