फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण जल्द शुरू न होने पर आंदोलन और तेज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। मुनार-गांसी सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग को लेकर जन चेतना मंच मुनार के बैनर तले ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुक्रवार पांचवें दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर उनकी मांग की अनदेखी का आरोप लगाया। निर्माण जल्द शुरू न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


आंदोलन स्थल मुनार में मंच के अध्यक्ष प्रताप सिंह टाकुली की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गांव के लिए आठ किमी लंबी सड़क की मंजूरी मिली है, लेकिन इसका निर्माण आज तक शुरू नहीं सका है। निर्माण नहीं होने से जहां गांव का विकास ठप है, वहीं गांव में उत्पादित सब्जियां बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

क्रमिक अनशन पर धन सिंह, चामू सिंह, राम सिंह, खीम सिंह मदन सिंह बैठे। गोविंद गस्याल के संचालन में हुई सभा में वहां हरमा, नीमा, मोतिमा, दुर्गा, मुन्नी, हंसा आदि थे। इधर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल का दावा है कि सड़क के लिए बजट मिल चुका है, वन विभाग से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें