फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से अल्मोड़ा हाइवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिर जाने से एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। इसके चलते सैकड़ों वाहन फंस गए। बाद में कोतवाली पुलिस ने मार्ग से पेड़ हटवाकर यातायात खुलवाया। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे भवाली से दो किमी आगे अल्मोड़ा मार्ग पर पेड़ गिर गया। रात में कम ट्रैफिक के कारण लोग बच गए जबकि दिन में पेड़ गिरने से जनहानि हो सकती थी। पेड़ मोटा होने के कारण हल्द्वानी-अल्मोड़ा नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। सड़क बंद होने की सूचना पर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ को कटवा कर जाम खुलवाया। इस कारण घंटेभर बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन



पेड़ गिरने से अल्मोड़ा हाइवे जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें