भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ विनीत कुमार ने ‘सबकी योजना सबका विकास’ के कार्यों की सर्वे में देरी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ को 22 सितंबर तक गांवों में हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। अन्यथा बीडीओ का वेतन रोकने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को सीडीओ ने गांवों में जो विकास कार्य नहीं हुए हैं, उनकी रिपोर्ट शीघ्र बीडीओ को देने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ ने बताया कि उन्होंने गांवों के सर्वे का मैनुअल आंकड़ा जुटा लिया है और जल्द ही वह सॉफ्टवेयर में रजिस्ट्रेशन करा लेंगे। सीडीओ ने मनरेगा से किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने और कार्यों के स्टीमेट तैयार करने को कहा। साथ ही वन विभाग से मनरेगा के कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। वन विभाग के अधिकारियों ने मनरेगा की राशि कम होने पर मजदूरों के नहीं मिलने की बात कही। इस पर सीडीओ ने बीडीओ से मजदूरों की व्यवस्था करने को कहा। बीडीओ को निर्देश दिए कि वह अपनी ब्लॉकों में कराए पांच अच्छे कामों की सूची तैयार करें। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, परियोजना अधिकारी संगीता अधिकारी, उद्यान अधिकारी भावना जोशी, अपर शिक्षा निदेशक केके गुप्ता, बीडीओ संतोष पंत आदि मौजूद रहे।
सीडीओ ने विकास कार्यों के शीघ्र में देरी पर जताई नाराजगी
मनरेगा से काम कराने, पांच अच्छे कार्य कराने के दिए निर्देश