हल्द्वानी। जिला खनन समिति के फैसलों के विरोध में शनिवार को चोरगलिया के ग्रामीणों ने डीएम विनोद कुमार सुमन को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय में डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि जिला खनन समिति की बैठक में फैसले हुए कि नंधौर नदी में नए वाहनों का पंजीकरण नहीं होगा, 2015-16 खनन सत्र में पंजीकृत वाहनों का सबसे ज्यादा दिनों तक काम करने वाले वाहनों का पंजीकरण और नवीनीकरण हो, यदि फिर भी वाहनों की संख्या पूरी नहीं हो तो खनन सत्र 2014-15 का अधिक दिनों तक चले वाहनों का नवीनीकरण हो।
ग्रामीणों ने कहा कि वह इसका विरोध करते हैं। उन्होंने सिर्फ 2017-18 में ही चले वाहनों का पंजीयन, 2015-16 में सिर्फ ऐसे ही वाहनों का पंजीयन हो जो परिवहन विभाग में फिट है। साथ ही रामनगर की तर्ज पर नंधौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली को कामर्शियल नहीं कराने की मांग की। पंजीयन में भी चोरगलिया के वाहनों को प्राथमिकता मिले।
ज्ञापन देने वालों में भुवन पोखरिया, विवेक शर्मा, भुवन पनेरू, राजू मेहता, मनोज नेगी, मोहन बजेठा, कैलाश बजेठा, रमेश कांडपाल, प्रकाश बेलवाल आदि थे।
चोरगलिया के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा मांग पत्र
पंजीयन में भी चोरगलिया को वरीयता देने की मांग