सफाई अभियान चलाकर पौधे रोपे
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल की ग्रामसभा नौल में स्थित जूनियर हाईस्कूल में युवाओं ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान झाड़ियों को काटकर कूड़े का निस्तारण किया गया।
अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी, कृष्ण चंद्र, राजेश जोशी, मनोज कुमार, हरीश चंद्र आदि रहे। इधर, भीमताल के मिनी स्टेडियम में सामाजिक कार्यकर्ता राहुल जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने सफाई अभियान चलाकर पौधे रोपे। इस दौरान पूर्व सैनिक सुशील कुमार खड़का, भास्कर भगवाल, कुलदीप चौधरी, विनीत लोशाली, लक्ष्मण शर्मा, प्रमोद कुमार, गिरीश पांडे, कल्याण रावत आदि रहे।
फोटो - 02बीटीएल01पी, भीमताल मिनी स्टेडियम में सफाई अभियान में शामिल युवा।