फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला के माध्यम से दिव्यांगों को पढ़ाया अधिकार अधिनियम का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संजीवनी जनकल्याण समिति ने यहां दिव्यांग अधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता दिल्ली के आयुक्त (निशक्तजन) टीडी धरियाल ने दिव्यांगों को उनके अधिकार बताए। अधिकार अधिनियम के बारे में बताया। कहा कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लंबे समय से प्रयास चल रहे हैं। कहा कि इस तरह के लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से दिव्यांग अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकते हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने भी विचार रखे। संस्था के सचिव महेश घुघत्याल ने परियोजना की रूपरेखा और उपलब्धियां बताईं। उन्होंने बताया कि द हंस फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम के सहयोग से अल्मोड़ा, देहरादून, रुद्रप्रयाग के चार विकासखंडों में दिव्यांगों के लिए आजीविका परियोजना संचालित की जा रही है। डॉ. केएस रावत ने संचालन किया। कार्यक्रम में हिमालयन ज्योति समिति मसूरी के अध्यक्ष मनोज रावत, राजेंद्र तिवारी, परियोजना प्रबंधक फादर एलो आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें