द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड मुख्यालय से जुड़े सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर पहल शुरू हो गई है। द्वाराहाट ब्लॉक ने इसकी शुरुआत की है। द्वाराहाट क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक पहली बार मजखाली में छह जून को होगी। मजखाली और उससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों की दूरी ब्लॉक से 40 से 50 किमी है। जिसके चलते विकास कार्यों का लाभ सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाता है। ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने बताया कि बैठक में सुदूरवर्ती क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सदस्यों और अधिकारियों से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है।