फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक सेलरों की दुकानों में छापे पड़े तो उजागर हुई कई अनियमिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अभिभावकों की शिकायत के बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने बुधवार को प्रशासन और राज्य कर विभाग के अधिकारियों की मदद से शहर के पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों में छापेमारी की। स्टेशनरी में टैक्स चोरी के अलावा कई अनियमितताएं उजागर हुई। दुकानदार अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें भी थमाते नजर आए। टीम ने इन दुकानों से बिल बुक भी जब्त कर राज्य कर विभाग के सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और उपजिलाधिकारी एपी वाजपेयी के नेतृत्व में गठित दो अलग-अलग टीमों ने पुस्तक विक्रेताओं की दुकान में छापे मारे। नगर मजिस्ट्रेट उपाध्याय और एसडीएम वाजपेयी के मुताबिक पूरन मल एंड संस की मंगल पड़ाव और पूरन एंड संस की कालाढूंगी रोड स्थित, कैरियर जोन की कालाढूंगी रोड और पीलीकोठी स्थित दुकानों के अलावा एक अन्य दुकान पर छापेमारी की गई। दुकानों मेें एनसीईआरटी के अलावा निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों की भी बिक्री होते मिली। दुकानदारों के पास उनकी खुद की और स्कूलों की ओर से प्रिंट कर जारी की गई पुस्तकों की सूची भी मिली जिसमें निजी प्रकाशकों की पुस्तकें शामिल थी। एसडीएम उपाध्याय ने बताया कि बुक सेलर अभिभावकों को बगैर पक्के बिल के किताबें बेचते मिले। पूरन मल एंड संस की दुकान में दो अप्रैल से और कैरियर जोन में एक अप्रैल से बिल नहीं काटे गए थे। उन्होंनेे बताया कि दोनों दुकानों की बिल बुकें राज्य कर विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दी गई हैं। छापेमारी करने वाली टीम में खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा के अलावा राज्य कर विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

किताबों की दुकानों में मिली कई अनियमितताएं, टैक्स चोरी का मामला उजागर
निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें बिकती मिली

स्कूलों को भी जारी होगा नोटिस
हल्द्वानी। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि छापे के दौरान बुक सेलरों के पास बीएलएम, क्वींस पब्लिक स्कूल, हाईलेंडर्स और व्हाइट हाल स्कूलों की ओर से पुस्तक विक्रेताओं को दी गई सूची के अनुरूप निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें भी मिली, जो कि पहले से ही बस्तों में पैक की गई थी। उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वह पुस्तक विक्रेताओं द्वारा दिए गए बिल (रसीद) की प्रति उन्हें उपलब्ध कराएं ताकि उसे राज्य कर विभाग को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


नियमानुसार 200 रुपये से अधिक की बिक्री पर पक्का बिल देना होता है, बिल बुक भी होनी चाहिए लेकिन किताब की दुकानों पर मौके पर बिल बुक नहीं मिली है। बिल बुक के अलावा खरीद बिक्री का लेखाजोखा देखा जाएगा।
-मानवेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर

निजी स्कूल खुले पर बिना किताबों के पहुंचे बच्चे
हल्द्वानी। बुधवार को निजी एवं पब्लिक स्कूल अपने निर्धारित समय पर खोल दिए गए लेकिन कई स्कूलों में बिना किताबें के बच्चे पहुंचे थे। इसकी वजह यह रही कि कई स्कूलों ने अभी अभिभावकों को कोर्स की लिस्ट नहीं दी है। बच्चे खाली कक्षाओं में बैठे रहे। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उन्हें कौन सी किताबें लेनी हैं।

शिक्षा विभाग चार टीमें स्कूलों में मारेगी छापा
हल्द्वानी। निजी स्कूलों और बुकसेलर की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर छापामारी करने के लिए शिक्षा विभाग ने चार टीमें गठित की हैं। विभाग ने शिकायतों के लिए मेलआईडी और मोबाइल फोन भी जारी किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि विभाग को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रहीं हैं कि कई निजी स्कूलों ने एनसीईआरटी पुस्तकें लगाने के स्थान पर दूसरी महंगी किताबें लगा दी हैं। साथ ही फीस में मनमाने ढंग से बढ़ोतरी की गई है। इसकी जांच करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं जो पब्लिक स्कूलों में छापामारी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि रामनगर में एक, भीमताल में एक और हल्द्वानी में दो टीमें गठित की गईं हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में बनाई गई टीम में चार-चार प्रधानाचार्य भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपनी लिखित शिकायत में नाम पता एवं विवरण लिखना होगा, तभी कार्रवाई होगी। मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया जाएगा, उस पर केवल शिकायतकर्ता एसएमएस और व्हाट्सएप पर शिकायत भेज सकेंगे।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
ceonainitalcomplaint@gmail.com
एसएमएस, वाट्सएप के लिए मोबाइल नंबर 7060713211
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें