फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर भी लगाया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अनुसूचित जाति जनजाति के विरोध के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे 45 मिनट की देरी से हल्द्वानी स्टेशन पर पहुंची। शाम को यह ट्रेन दो घंटे 20 मिनट की देरी से कानपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार एससी-एसटी कानून के विरोध के चलते प्रदर्शनकारियों ने जम्मू से आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को मुरादाबाद से पहले रोक दिया था। घंटों प्रदर्शन की वजह से यह ट्रेन सोमवार दोपहर में 2.45 बजे के बजाए रात 8.30 पर हल्द्वानी स्टेशन पर पहुंची। यही ट्रेन बाद में काठगोदाम से शाम को 7.10 बजे कानपुर के लिए रवाना होती है लेकिन देरी से पहुंचने की वजह से इस ट्रेन को रात करीब 9.30 बजे रवाना किया गया।
स्टेशन अधीक्षक चमन रॉय ने बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस विरोध के चलते मुरादाबाद से पहले रोकी गई थी, इसके चलते ट्रेन देरी से पहुंची और देर रात कानपुर के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर भी हुआ प्रदर्शन
हल्द्वानी। रेलवे कर्मचारियों ने भी काठगोदाम और हल्द्वानी स्टेशनों पर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से एससी-एसटी कानून को बहाल करने की मांग की। फिलहाल कहीं से भी काम बाधित होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें