भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड भीमताल के ग्रामसभा थपलिया मेहरागांव में सोमवार शाम गांव के हिमांशु उप्रेती के घर के आंगन में बधे घोड़े पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। बाघ द्वारा घोड़े को मारते हुए देख लोगों ने हल्ला मचाना शुरु किया। इस पर लोगों की आवाज सुन बाघ जंगल की तरफ भाग निकला। बाघ की दस्तक से लोगों में भय बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है।